फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Caste certificate canceled, Mahant Singh removed from the post of head

जाति प्रमाण पत्र निरस्त, महंत सिंह प्रधान पद से हटाये गये

Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Caste certificate canceled, Mahant Singh removed from the post of head
इटावा। आरक्षित सीट पर फर्जी तरीके से जाति प्रमाणपत्र बनाकर चुनाव जीतने वाले जसवंतनगर ब्लाक की आलमपुर नरिया ग्राम पंचायत के प्रधान को जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने पद से हटा दिया है।
विज्ञापन

आलमपुर नरिया ग्राम पंचायत एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी। गांव के महंत सिंह ने कोरी जाति का जाति प्रमाणपत्र लगाकर प्रधानी का चुनाव लड़ा। वह चुनाव जीत गए। उनके विरुद्घ फर्जी जाति प्रमाण लगाने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए शासनादेश के अनुसार जांच कमेटी गठित की। जांच कमेटी ने आठ अप्रैल 2022 को महंत सिंह का कोरी जाति का अनुसूचित वर्ग का जाति प्रमाण पत्र फर्जी घोषित करते हुए निरस्त कर दिया। इस बारे में ग्राम प्रधान को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया। उन्होंने नोटिस प्राप्त होने के बाद निर्धारित समय सीमा में कोई प्रति उत्तर दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जाति प्रमाण पत्र निरस्त हो जाने के बाद पंचायती राज अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत महंत सिंह को ग्राम पंचायत प्रधान पद से पदच्युत कर प्रधान पद को रिक्त घोषित कर दिया है। अब सात जून को बैठक करके प्रधान का प्रभार देने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed