{"_id":"6ac931bca56b3be805016f94","slug":"cases-of-pneumonia-and-diarrhea-among-children-have-increased-with-the-change-in-weather-etawah-news-c-216-1-etw1005-151137-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मौसम बदलते ही बच्चों में निमोनिया व डायरिया की शिकायत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मौसम बदलते ही बच्चों में निमोनिया व डायरिया की शिकायत बढ़ी
Fri, 09 Oct 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 08: बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की लगी भीड़। संवाद
इटावा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से बच्चे निमोनिया व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। इससे बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर बीमार बच्चों की भीड़ लग रही है। डॉक्टर दवा के साथ बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह होते ही दूर-दराज से मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। यह क्रम दोपहर 12 बजे के बाद भी लगा रहा है। इस दौरान 1137 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया। वहीं, 185 मरीज पुराने पर्चे पर दवा लेने पहुंचे। इसमें सबसे अधिक 256 बीमार बच्चे इलाज कराने पहुंचे। इसमें अधिक बच्चे बुखार, जुकाम, खांसी व निमोनिया व डायरिया से पीड़ित मिले।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शादाब आलम ने एक-एक करके बच्चों का परीक्षण किया। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। इसी तरह फिजीशियन कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही। इसमें अधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम व खांसी व बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टर ने दवा के साथ बदलते मौसम में खान-पान समेत समय से दवा लेने की सलाह दी।