{"_id":"582219bf4f1c1b067fb39099","slug":"car-driver-beat-cops","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने सिपाहियों को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ने सिपाहियों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज तिराहे पर बीच सड़क खड़ी कार को साइड में लगाने की बात कहना सिपाहियों को महंगा पड़ गया। कार सवार दबंगों ने साथियों को बुला लिया और सिपाहियों से मारपीट की। कार्रवाई की धमकी देकर खुद कार के शीशे तोड़ दिए। सिपाहियों की तहरीर पर आठ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस ने आठ दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच लोग फरार हैं।
विज्ञापन
सोमवार रात कोतवाली में तैनात सिपाही विवेक यादव और सत्य प्रकाश की ड्यूटी बस स्टैंड तिराहे पर पिकेट पर लगाई गई थी। सोमवार रात करीब दस बजे काले शीशे लगी एक कार बीच रोड पर खड़ी दिखी। इससे जाम की स्थित पैदा हो गई। सिपाहियों ने कार सवार लोगों से गाड़ी साइड में लगाने को कहा। इस पर कार सवार भड़क गए और उन्होंने पुलिस कर्मियों को धमकी दी। फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। दबंगों ने सिपाहियों के साथ मारपीट की। सूचना पर कोतवाल सत्येंद्र यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख दबंग भागने लगे। घेराबंदी कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उनके पांच साथी भाग गए। पकडे़ गए लोगों में सोनू पुत्र देवी सिंह, लाल चंद्र पुत्र राम स्वरूप, शिशुपाल सिंह पुत्र छोटे सिंह चौहान निवासी तुलसी अड्डा थाना फ्रेंड्स कालोनी, जितेंद्र भदौरिया पुत्र आमोद सिंह, नितिन पुत्र राजेंश कुशवाहा, नीरज पुत्र राम भरोसे, सोनू पुत्र दिनेश कुशवाहा, राजीव कुमार पुत्र सोवरन कुशवाहा शामिल हैं। सिपाही विवेक यादव की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट कर सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सत्येंद्र यादव ने बताया कि पांच लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
इटावा। दबंगाें द्वारा सिपाहियों के साथ मारपीट की घटना तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमराें में कैद हो गई। मारपीट करने के बाद कुछ लोग तो भाग निकले। पुलिस ने कैमरे से फुटेज निकलवाए और दबंगों की पहचान की।
विज्ञापन