फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus collides with Mary in school van, injures six children

स्कूल वैन में बस ने मारी टक्कर, छह बच्चे घायल

Wed, 24 Jan 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 24 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with Mary in school van, injures six children
ऊसराहार- भरथना मार्ग पर क्षतिग्रस्त स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला

ऊसराहार। थाना क्षेत्र के भरथना-ऊसराहार मार्ग पर नगला चंद के पास बुधवार को सुबह कोहरे की वजह से स्कूली वैन में प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार छह बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंच गए। घायल बच्चों को जल्दी ही नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। हादसे से बच्चे बहुत ही सहम गए थे। हादसे के बाद बस चालक भाग गया।  बुधवार की सुबह ऊसराहार से बच्चे भरथना स्थित स्कूल वैन से जा रहे थे। वैन में 12 बच्चे सवार थे। वैन जैसे ही समथर बंबा के समीप नगला चंद के पास पहुंची तो कोहरे की वजह से वैन न देख पाने पर प्राइवेट बस ने वैन में टक्कर मार दी।  इससे वैन में सवार ऊसराहार के छात्र आर्यन गुप्ता कक्षा 6, कशिश कक्षा 4, अंशुल कक्षा 5 एवं यूकेजी का छात्र अनूप सहित छह बच्चे घायल हो गए। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्कूल के प्रबंधतंत्र के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। पुलिस प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया। सबको थाना परिसर में खड़ा करा लिया गया है। उसके मालिक और चालक का पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed