ट्रामा सेंटर के साथ जल्द शुरू होगी बर्न यूनिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल डा. वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां ट्रामा सेंटर में शुरू की गई इमरजेंसी व बनकर तैयार बर्न यूनिट की इमारत के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर के साथ बर्न यूनिट भी जल्दी शुरू होगी। कहा कि डाक्टरों की कमी जिले में ही नहीं प्रदेश की समस्या बनी हुई है। इससे स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हैं। जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है और प्रयास किए जा रहे हैं कि यहां डाक्टरों की तैनाती के साथ व्यवस्थाओं को चौकस किया जाए।
एडी डा. सिंह शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और ट्रामा सेंटर में व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने डाक्टरों के संबंध में जानकारी ली और ओटी मशीनों आदि को देखा। ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ डाक्टर न होने से आ रही दिक्कतों को सीएमएस डा. एके पालीवाल ने एडी के सामने रखा। उन्होंने शासन स्तर पर ट्रामा सेंटर में सर्जन आदि डाक्टरों की तैनाती के प्रयास किए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने यहां की पेयजल व्यवस्था व साफ सफाई को और चौकस किए जाने की बात कही। इसके बाद वह अस्पताल में बनकर तैयार बर्न यूनिट की इमारत में पहुंचे और निर्माण कार्य से संतुष्टी जाहिर की।
डा. सिंह ने इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने अस्पताल में बिजली समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मरीजों को आश्वस्त किया कि जल्द ही दिक्कत दूर की जाएगी। उन्होंने सीएमएस से इसके लिए विद्युत फीडर जल्द से जल्द बदलने के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल में विजिट रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए।