फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   budha massage in shobha yatra

शोभायात्रा में गूंजा बुद्धं शरणं गच्छामि

Sun, 22 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Sun, 22 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
budha massage in shobha yatra
शोभायात्रा में शामिल भगवान बुद्ध की स्वर्णिम प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
भगवान बुद्ध जयंती के अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बुद्धं शरणं गच्छामि की गूंज रही। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। शरबत और खीर वितरित की गई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 11 बजे शोभायात्रा कस्बे के मोहल्ला लुधपुरा, सिद्धार्थ महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नदी का पुल, छोटा चौराहा, सदर बाजार, बड़ा चौराहा, बस स्टेंड चौराहा होकर कोठी कैस्त स्थित बौद्ध पार्क पहुंची। वहां से शोभायात्रा इटावा के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल भगवान बुद्ध की ढाई फुट ऊंची स्वर्णिम प्रतिमा की लोगों ने आरती की।
विज्ञापन


युवा शाक्य संगठन के संयोजक विवेक शाक्य, डा. सूरज सिंह शाक्य, कन्हैया लाल शाक्य, जवाहर लाल शाक्य, सर्वेश शाक्य, सतीश शाक्य, सदर विधायक रघुराज शाक्य, जिला पंचायत सदस्य बबलू शाक्य शोभायात्रा में शामिल रहे। यात्रा ग्राम नगला हरचंद्र के बौद्ध मंदिर पहुंची। इटावा के नुमाइश मैदान में भारत विकास परिषद सहित कई संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। लुधपुरा में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed