फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Broadband of BSNL demolished 24 hours

24 घंटे ध्वस्त रहा बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड

Thu, 11 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 11 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन

इटावा। बीएसएनएल के मीडिया सिस्टम में आई गड़बड़ी से 24 घंटे तक बॉडबैंड ध्वस्त रहा। बुधवार शाम 5 बजे से बाधित ब्रॉडबैंड सेवा बृहस्पतिवार की शाम को बहाल हो सकी। इससे पूरे दिन कई बैंकों व जनसेवा केंद्रों का काम प्रभावित रहा। उपभोक्ताओं का कामकाज प्रभावित हुआ। विभागीय अधिकारियों ने सिस्टम की गड़बड़ी दूर करने में तत्परता नहीं दिखाई। नगर स्थित एसएसए के एमडीएफ कक्ष का फोन पूरे दिन घनघनाता रहा।

विज्ञापन


इटावा से कानपुर के मध्य बिछी ओएफसी केबल से जुडे़ मीडिया सेक्शन में अचानक गड़बड़ी से बीएसएनल का ब्रॉडबैंड नेटवर्क फेल हो गया। सुबह आफिस खुलते ही नेट न चलने पर बीएसएनएल दफ्तर फोन करते रहे। कइयों ने बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड संबंधित एमडीएफ कक्ष में जाकर जानकारी की।
विज्ञापन

कर्मचारी मीडिया सिस्टम में गड़बड़ी आने की बात कहते रहे। ब्रॉडबैंड सेवा न चलने से कई बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ। ज्यादातर जनसेवा केंद्र संचालकों ने भी ऑनलाइन कामकाज के लिए बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ली हुई है लेकिन नेट न चलने से लोगों के आवेदन ऑनलाइन फीड नहीं हो सके। नेविल रोड स्थित जनसेवा केंद्र संचालिका बुशरा मिर्जा ने बताया कि इस गड़बड़ी से तमाम लोगों को लौटाना पड़ा है। इसी तरह यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा आदि में ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बैंकों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्राइवेट कंपनियों का सहारा लेकर काम चलाया। जबकि कई बैंकों ने बीएसएनएल के लीज लाइन कनेक्शन लिए ,हैं। उधर इस गड़बड़ी को ठीक करने में विभागीय स्तर पर तत्परता नहीं बरती गई जिससे मीडिया सिस्टम में आई खामी को दूर करने में 24 घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार बोले, मैसेज ही नहीं मिला
विभागीय जानकारी के अनुसार ओएफसी संबंधित केबल में आई गड़बड़ी दूर करने की जिम्मेदारी एनटीआर विंग पर है। इस विंग के डीईटी आरके यादव ने बताया कि अभी मैसेज मिला है। पहले मैसेज ही नहीं आया। वह इसे चेक कराते हैं।

परिमंडल अलग होने की समस्या
इटावा सेकेंड्री स्विचिंग एरिया (एसएसए) में इटावा व औरैया शामिल हैं। यह एसएसए आगरा परिमंडल से जुड़ा है। जबकि मीडिया सिस्टम कानपुर परिमंडल से संचालित होता है। यानि ओएफसी लाइनें कानपुर सिस्टम से जुड़ी हैं। परिमंडल अलग होने से गड़बड़ी पैदा होने पर उसे ठीक कराने के काम में हीलाहवाली बरती जाती है। यह बात विभागीय अधिकारी भी मानते हैं।


इटावा, औरैया व मैनपुरी जिलों में रही समस्या
मीडिया संबंधी गड़बड़ी पैदा होने से इटावा-औरैया समेत मैनपुरी जिले के भी ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। टीडीएम एके गुप्ता ने बताया कि काफी बड़े क्षेत्र में मीडिया प्राब्लम आई है। उसको ठीक कराने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed