{"_id":"1b3fd383cd255f337f1eb025ab69dd4d","slug":"block-person-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाककर्मी को लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाककर्मी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर गैस प्लांट के पास बदमाशों ने तमंचा
विज्ञापन
तानकर ब्लाककर्मी से बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पुलिस
मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग
सका। घटना मंगलवार रात की है।
फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अजीत नगर बैंकर कालोनी निवासी नीरज सिंहानिया पुत्र गिरीश कुमार औरैया जिले के सहार ब्लाक में प्रोग्रामर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की रात करीब नौ बजे आफिस से लौटते समय भरथना रोड पर गैस प्लांट के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें असलहों के दम पर रोक लिया।
बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और बाइक, 1200 रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूट का शिकार हुए नीरज ने गैस प्लांट के पास दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। वहां से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसओ इकदिल संदीप कुमार ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। लुटेरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।