{"_id":"5820c1544f1c1bf77eb3830e","slug":"block-at-ramnagar-crossing-delhi-hawada-track-effected-for-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर क्रासिंग पर जाम, आधा घंटे बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर क्रासिंग पर जाम, आधा घंटे बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
जाम खुलवाते आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रामनगर रेलवे क्रासिंग पर जाम लगने से आधा घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वाहनों की भीड़ बढ़ने से शहर के रामनगर रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। जाम किस कदर लगा था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फाटक खुले होने के बाद भी वाहन एक पग भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। जिस पर कंट्रोल ने तुरंत ही आरपीएफ को जाम खुलवाने के निर्देश दिए। आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह कांस्टेबिल अनिल सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद फंसे वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इस बीच नीलांचल एक्सप्रेस, पैसेंजर व तीन मालगाड़ियाें के साथ दूरंतो आगे-पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। क्रासिंग पर लगे जाम से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक सुबह 10 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट तक बाधित रहा।
विज्ञापन