फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP workers took out a public outrage women's march

Etawah News: भाजपाइयों ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा

Thu, 23 Apr 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a public outrage women's march
इटावा। महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरते हुए भाजपाइयों ने बुधवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इस दौरान विपक्षियों को कोसते हुए जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व व महिला मोर्चा के संयोजन में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बुधवार को बलराम सिंह चौराहे पर एकत्र हुए। महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर विरोध करते स्लोगन और नारे लिखीं पट्टिकाएं व पोस्टर हाथ में लिए थे। विधायक ने कहा कि विपक्षी दलों ने सदन में महिला आरक्षण बिल का अपमान किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए विधेयक लाए थे।
विज्ञापन

महिला विरोधी मानसिकता के चलते विपक्ष ने इसे रोकने का काम किया गया है। पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा, अजय धाकरे, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, जिला मंत्री मधु तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed