{"_id":"578684684f1c1b0e7913ee88","slug":"bjp-will-stop-terror-admosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ही खत्म करेगी भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ही खत्म करेगी भय का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिठौली थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने बुधवार को बिठौली थाना पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रसाल सिंह सेंगर की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने सपा सरकार पर करारे प्रहार किए। कहा कि भय के इस माहौल के खात्मे का समय आ गया है।
विज्ञापन
पार्टी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ने लोगों को भय के वातावरण में धकेल दिया है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। प्रदेश में गुंडराज कायम है। वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर भय वातावरण समाप्त किया जाएगा। पूर्व विधायक केके राज ने कहा कि बिठौली थाना में जो फर्जी मामले सपा के लोगों के इशारे पर लगाए जा रहे हैं, वह भाजपा सरकार बनने पर वापस होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान डा. राज बहादुर यादव, विवेक सिंह भदौरिया, कृपा नारायण तिवारी, सावित्री कठेरिया, विकास सिंह, विक्रम अग्रवाल, शिव किशोर धनगर, नरेंद्र सिंह सेंगर, अनुरुद्ध गुप्ता, डा. बृजवीर यादव, रविंद्र भदौरिया, प्रदीप सिंह, शिवाकांत चौधरी, रघुवीर तिवारी, जयवीर सिंह चौहान, शेखर चौहान, मोनू सेंगर, प्रदीप परिहार आदि मौजूद रहे। संचालन अजय धाकरे ने किया।
विज्ञापन