फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Biscuits and savory snacks found being sold instead of meals at the CHC canteen.

Etawah News: सीएचसी कैंटीन में भोजन की जगह बिकते मिले बिस्किट नमकीन

Thu, 01 Oct 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Biscuits and savory snacks found being sold instead of meals at the CHC canteen.
जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए करीब छह माह पहले शुरू की गई कैंटीन का बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। कैंटीन दिए गए मानकों के अनुरूप संचालित होती नहीं पाई गई। कैंटीन में एक महिला कचरी, बिस्किट, नमकीन और पैक्ड सामग्री बेचती पाई गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह ने बताया कि कैंटीन के संचालन को लेकर अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह से जानकारी मांगी। निरीक्षण टीम के अनुसार, इस संबंध में उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहा। टीम ने मौके पर मिली स्थिति को दर्ज करते हुए इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने की बात कही है।
विज्ञापन

शासन स्तर से सरकारी अस्पतालों में प्रेरणा कैंटीन संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य मरीजों और तीमारदारों को उचित दर पर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सीएचसी में कैंटीन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप संचालन नहीं मिलने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में सामने आई स्थिति की रिपोर्ट विभागीय स्तर पर भेजी जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed