फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider dies in a vehicle collision

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 25 Jun 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in a vehicle collision
बगैर हेलमेट पहने बाइक से हाईवे पर जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक की मौत और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

हाईवे से सर्विस रोड पर जाते समय पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
थाना क्षेत्र के मौजा सितारा के रायपुरा गांव निवासी मलखान सिंह अपने दोनों अविवाहित बेटों पवन व लोकेश के साथ मालेगांव में कपड़ा छपाई का काम करते हैं। लॉकडाउन होने पर करीब तीन महीने पूर्व वह बच्चों समेत गांव आ गए।
छोटा बेटा लोकेश (24) गुरुवार गांव के ही दोस्त अजीत सिंह (19) पुत्र चरन सिंह के साथ बाइक से इटावा खरीदारी करने जा रहा था।
हाईवे से जाते समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। दोपहर करीब दो बजे जब वह मानिकपुर मोड़ के पास हाईवे से सर्विस रोड पर दयाल धर्मकांटा के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक बाइक से उछल कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां लोकेश को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अजीत का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर मिलने पर पिता मलखान, मां कुसमादेवी आदि परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed