फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider dead in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार सिपाही की मौत

Thu, 02 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dead in road accident
इटावा। मैनपुरी जिले के कुर्रा थाने से ड्यूटी कर घर लौटते बाइक सवार सिपाही की हादसे में मौत हो गई। शहर से सटे कुनैरा गांव के पास इटावा सैफई रोड पर बुधवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिपाही की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जेब में मिले आईकार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के देवीरम्पुरा गांव के मूल निवासी उदयवीर सिंह (35) मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना में सिपाही के पद पर तैनात था। इन दिनों वह पीआरवी-112 की ड्यूटी पर तैनात था। बुधवार की रात को उदयवीर ड्यूटी कर इटावा शहर के हाल निवास आईटीआई चौराहा स्थित एचएन नगर अपनी बाइक से जा रहा था। वहां पर उसकी पत्नी आराधना व दो पुत्रों अभिनव (6) व अर्नब (4) के साथ रहती है। सिपाही भी ड्यूटी के बाद घर आ जाता था। रात करीब एक बजे जब वह इटावा सैफई मार्ग स्थित कुनैरा गांव के पास से गुजर रहा था तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब तीन बजे गश्त कर रहे फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के सिपाही मानपाल सिंह ने उदयवीर को घायल अवस्था में देखा तो वह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उदयवीर को मृत घोषित कर दिया। सिपाही के पास मिले पुलिस आईकार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। बृहस्पतिवार को उदयवीर के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के जीजा राजेश यादव ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उससे छोटा भाई ओमवीर भी पुलिस विभाग में है और करहल थाना में तैनात है। उदयवीर वर्ष 2007 से सिपाही के पद पर था। 2010 में शादी हुई थी। उदयवीर पत्नी आराधना व दोनों बच्चों के साथ आईटीआई के पास स्थित एचएननगर में रह रहा था। घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। गुरुवार को सुबह घटना की जानकारी के बाद सीओ करहल अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed