फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   big corruption in up

यूपी में बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार

Sun, 30 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 30 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
big corruption in up
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि यूपी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। अब न तो भ्रष्टाचारी बचेंगे और न अपराधी। राज्यमंत्री ने यह बात पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बदले की भावना से काम किए जाने वाले बयान पर कहीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारी खजाने का बहुत दुरुपयोग हुआ है। ऐसे लोग योगी सरकार में बचने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन

राज्यमंत्री यादव ने रविवार को मैनपुरी जाने से पूर्व सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह में पत्रकार वार्ता में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी से 2019 के लिए अपना लक्ष्य तय कर लिया है। पार्टी का लक्ष्य 400 सीटें जीतने का है। इसके तहत ही पार्टी ने उन स्थानों पर अपना फोकस किया हुआ है, जहां विधानसभा चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रही। कहा कि इस सिलसिले में वह मैनपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के पैसे का पिछली सरकार में दुरुपयोग हो रहा था, लेकिन अब सब कुछ दुरुस्त भी हो रहा है, इसका असर भी दिखाई देगा। कहा कि केंद्र सरकार की विकास अंत्योदय से जुड़ी नई नीति आने वाली है। जिससे ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा और विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय को विकास के लिये एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये की धनराशि इस वित्तीय वर्ष में दी है। दावा किया कि यह राशि पिछली सरकारों से दोगुनी है। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को एक लाख पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण योजना है। योजना के लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे रकम ट्रांसफर होगी। योजना के सही क्रियान्वयन की जियो टैगिंग और स्पेस तकनीक की मदद से मॉनीटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह पिछली सरकार में हर रोज केवल 75 किमी सड़क बनती थी, भाजपा सरकार में 130 किमी. सड़क का निर्माण प्रतिदिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आस्था व्यक्त की है। लोगों का आभार व्यक्त करने वह पहली बार इटावा आए हैं। उन्होंने बताया कि वह मैनपुरी से लौटने के बाद कानपुर के शहीद कैप्टन आयुष यादव के घर भी श्रद्धांजलि देने जाएंगे। इस दौरान विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, प्रशांत राव चौबे, अन्नू गुप्ता, विकास भदौरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed