फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bhumi sudhar nigam driver missing

भूमि सुधार निगम का चालक बोलेरो समेत लापता

Tue, 12 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 12 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
bhumi sudhar nigam driver missing
चालक की रोती बिलखती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

उप्र भूमि सुधार निगम विभाग का चालक औरैया से इटावा कार्यालय आते समय गाड़ी सहित  लापता हो गया। वह आठ जुलाई को परियोजना प्रबंधक के साथ कानपुर  गया था। उन्हें भोगनीपुर छोड़ने के बाद 9 जुलाई की सुबह इटावा के लिए निकला और रास्ते से गायब हो गया। परियोजना प्रबंधक इटावा रामलखन ने बकेवर थाना पुलिस को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम इटावा कार्यालय में तैनात सरकारी चालक महेंद्र पाल वर्मा बोलेरो से परियोजना अधिकारी इटावा रामलखन को लेकर 8 जुलाई को कानपुर गया था। 9 को उसने परियोजना प्रबंधक को भोगनीपुर छोड़ा। गाड़ी वीआईपी ड्यूटी में जानी थी। इस कारण परियोजना प्रबंधक ने उसे सुबह नौ बजे इटावा भेज दिया। परियोजना प्रबंधक शनिवार और रविवार को घर पर रहे। महेंद्र के परिजनों ने सोचा के वह साहब के साथ है। सोमवार को परियोजना प्रबंधक इटावा लौटे तो महेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी ने उनसे पति के बारे में जानकारी की। चालक के गायब होने की जानकारी से विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


चालक महेंद्र वर्मा का मोबाइल स्विच आफ मिला। जानकारी पर पता चला कि शनिवार सुबह 11:29 बजे महेंद्र ने अनंतराम टोल पार किया था। उसके कुछ समय बाद उसका कोई पता नहीं चला। महेंद्र की पत्नी ने बताया कि उसे अधिकारी से पता चला कि वह 9 को ही लौट आया था। सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं परियोजना प्रबंधक रामलखन सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले सिविल लाइन थाने और बाद में बकेवर थाने में सूचना दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed