{"_id":"6b047f0332ad33c3000ffa98","slug":"bharthana-region-to-see-development-worth-678-crore-etawah-news-c-216-1-etw1004-153633-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 6.78 करोड़ से होगा भरथना क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 6.78 करोड़ से होगा भरथना क्षेत्र का विकास
Mon, 23 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
इटावा। भरथना कस्बे में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पेयजल संकट से राहत, जलनिकासी की समस्या दूर करने और पुराने पोखर के संरक्षण एवं सुंदरीकरण के लिए करीब 6.78 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इन प्रस्तावों के आगे बढ़ने से कस्बे के विकास को नई उम्मीद जगी है।
विधायक राघवेंद्र गौतम ने इन योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए शासन स्तर पर पैरवी की है। प्रस्तावों के मुताबिक, नगरीय पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। वहीं, जलभराव और जलनिकासी की समस्या से निपटने के लिए नाला निर्माण पर तीन करोड़ 80 लाख 20 हजार रुपये प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा पोखर के सुंदरीकरण और संरक्षण के लिए 98 लाख रुपये का प्रस्ताव शामिल किया गया है।योजनाओं का उद्देश्य कस्बे में पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना और जलस्रोतों का संरक्षण करना है। (संवाद)