{"_id":"e9e12d6b9ff502601f075d735ac3f4ec","slug":"bhagwat-katha-pitcher-ejected-before-travel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 15 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर के कन्हैया नगर में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले दोपहर में 101 कलश के साथ यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रवींद्र कुमार श्रीवास्तव गुड्डू की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा स्थल से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जहां से निकली, वहां राधे कृष्ण और शंख, घड़ियालों की गूंज के साथ बैंडबाजों की धुन गूंजने लगी।
शोभा यात्रा में रामप्रकाश श्रीवास्तव और यजमान अशोक श्रीवास्तव सिर पर भागवत को धारण कर आगे चल रहे थे। कलशधारी महिलाएं कतारबद्ध चल रही थीं। कथा वाचक हिमाचल प्रदेश के डॉ. प्रवीण स्वामी जी महाराज भी साथ-साथ चल रहे थे। भगवान कृष्ण के प्रतीक रूप में बने कई बच्चे यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
कलश यात्रा कन्हैया नगर की मुख्य गलियों से पंजाबी कालोनी, पीली कोठी तक गई। इस दौरान सभी मंदिरों में माथा टेका गया। इसमें रविंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, वेदव्रत गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, मुहम्मद मंसूर, सुमित श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, मृदुल श्रीवास्तव, रूप किशोर अग्रवाल, गोपाल ब्रह्मचारी, असीम विश्वास भी शामिल रहे।
कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 22 मई को भंडारा और 23 को देवी जागरण कार्यक्रम होगा।