फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bed is full in Saifai, two patients did not get treatment

सैफई में बैड न होने पर दो मरीजों को नहीं मिला इलाज

Wed, 21 Apr 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bed is full in Saifai, two patients did not get treatment
फोटो संख्या 26- जिला महिला चिकित्सालय - फोटो : ETAWHA
कोरोना का संक्रमण का प्रकोप तेजी से जिले में बढ़ रहा है। हालात उतने ही बदतर होते जा रहे हैं। गंभीर मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अस्पतालों में भर्ती मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के एल-थ्री कोविड वार्ड के सभी बेड फुल हैं। बेड फुल होने की वजह से वहां से मरीजों का लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को इटावा से रेफर दो कोरोना संक्रमित मरीजों को सैफई में बेड नहीं मिला। इससे दोनों मरीजों को सैफई से वापस कर दिया गया। बाद में जैसे-तैसे सीएमओ ने दोनों मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में बने कोविड वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 200 बेड का एल-थ्री अस्पताल बनाया गया है। इनमें 158 बेड ही ऐसे हैं, जिनमें कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। बुधवार को उन्होंने दो कोरोना संक्रमित मरीजों को गंभीर हालत में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भेजा था।
मरीज के तीमारदारों से पता चला है कि वहां बेड फुल हो गए हैं। अब और मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। बाद में इन मरीजों को जिला अस्पताल के महिला विंग में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ के मुताबिक महिला विंग में बने कोविड अस्पताल में अभी 30 मरीज ही भर्ती हैं। बाकी बेड खाली हैं। यहां पर ऑक्सीजन व दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया जा रहा है।
सैफई में दो सौ बेड का एल-टू हॉस्पिटल बनेगा। यह जानकारी डीएम की बैठक में सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति ने दी।
सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में ऑक्सीजन व दवाओं की कमी का मामला चर्चा में आने के बाद डीएम श्रुति सिंह ने मंगलवार की रात विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई। डीएम ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार से कोरोना के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर संस्थान की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा।
ऑक्सीजन व दवाओं की स्थिति को जाना। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि कुलपति ने दवाओं व ऑक्सीजन की कमी न होने की बात बैठक में बताई।
साथ ही कहा कि संस्थान में जल्द ही दो सौ बेड का एल-टू हॉस्पिटल भी तैयार कराया जा रहा है। इसे भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा सके।

डीएम ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा है कि यदि किसी भी सामान व दवाओं की जरूरत हो, तो वह संस्थान की स्थानीय कमेटी के जरिए खरीद कर सकते हैं। डीएम ने सीएमओ को भी दवाओं व अन्य सामान की स्थानीय खरीद किए जाने को कहा है, ताकि कोरोना मरीजों के इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed