फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bank employees demonstrated on the second day of the strike

हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारियो ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Feb 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bank employees demonstrated on the second day of the strike
इटावा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक कर्मियों में प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया के बाहर उपस्थित होकर लगभग सभी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जेबी सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि शासन की नीरसता इस कदर है कि एक ओर जहां वित्तमंत्री बजट पेश कर रहीं हैं वहीं अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले बैंकर्स अपने लिए सम्मानित वेतन के लिए दो साल से ज्यादा वक्त बीत जाने पर भी संघर्षरत हैं। बैंक ऑफ इंडिया के बाहर हुए धरना प्रदर्शन में उपस्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार एवं यूनियन बैंक के अलग-अलग शाखाओं के शाखा प्रबंधक शीतांशु गंगवार, राहुल त्रिपाठी और पुष्पेंद्र पाल सिंह ने ग्राहकों की जानकारी के लिए यह बताया कि हड़ताल के दिनों का उनका वेतन कटता है लेकिन मजबूर होकर उनको हड़ताल पर जाना पड़ता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। उसके बाद सभी बैंकर्स ने जिलाधिकारी कार्यालय के लिए मार्च किया। इसके बाद जिलाधिकारी जेबी सिंह को ज्ञापन सौंपा। उपस्थित बैंक कर्मियों में केनरा बैंक से राजीव सिंह, अनिर्बान सेन गुप्त, विमलेश कुमार, राजा रिपुदमन सिंह, यूनियन बैंक से दुष्यंत कुमार पाल, शिवेंद्र सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से सचिव विनोद कुमार, मुकेश कुमार, मनोज, राम दुलारे सिंडिकेट बैंक से दिनेश कुमार, अवनीश यादव, राहुल यादव, राजन कुमार, आशीष बैंक ऑफ इंडिया से अजीत कुमार, कवीश कुमार, शिवप्रसाद, राजन यादव, दीपक कुमार, सुधीर, पंजाब सिंद बैंक से अवशेष दीक्षित, राजा पांडे, राहुल, आंध्र बैंक से रजनीश इलाहाबाद बैंक से आरपी राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed