फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Audiences seen in police patrol, Padmavat

पुलिस पहरेदारी में दर्शकों ने देखी फिल्म पद्मावत

Thu, 25 Jan 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 25 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Audiences seen in police patrol, Padmavat
बाहर खड़ा स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। विवादों में घिरी फिल्म पद्मावत बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में शहर के दो मल्टीप्लेक्स सिनेमा घरों में प्रदर्शित की गई। हालांकि रामलीला रोड स्थित फन सिने प्लाजा में पहले शो में एक भी दर्शक के न आने पर पहला शो नहीं चलाया गया। शास्त्री चौराहा स्थित मेड मूवी में पहले शो सुबह आधे घंटे की देरी से साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। 170 सीटों की क्षमता वाले मेड मूवी में 42 दर्शकों ने ही फिल्म देखी। दोनों सिनेमा घरों के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा। विरोध करने वाले पहले दिन नजर नहीं आए।  रामलीला रोड स्थित फन सिने प्लाजा में दूसरे शो में 22  दर्शकों ने फिल्म देखी । फन सिने प्लाजा में 244 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। बृहस्पतिवार  को शहर में कहीं पर भी फिल्म को लेकर किसी तरह का विरोध देखने को नहीं मिला। शो शुरू होने से पूर्व ही दोनों मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉलों पर काफी सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। दर्शकों को भी तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया।   दूसरी ओर दोनों सिनेमा हॉलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। दो एसओ के साथ करीब दो दर्जन सशस्त्र पुलिस कर्मी, क्यूआटी फोर्स मौके पर हर समय तैनात रहा।  अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव तथा सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने सिनेमा हॉलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। शास्त्री चौराहा पर सीओ भरथना विकास जायसवाल भी नजर आए। दोनों सिनेमाघरों के आसपास कड़ी सुरक्षा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed