{"_id":"69cabf7e021b7c0a8d0af53d","slug":"anuj-became-naib-tehsildar-in-the-first-attempt-etawah-news-c-216-1-etw1012-140172-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अनुज पहले प्रयास में बने नायब तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अनुज पहले प्रयास में बने नायब तहसीलदार
विज्ञापन
फोटो: 33 नायब तहसीलदार बने अनुज दीक्षित
निजी कंपनी की नौकरी छोड़कर शुरू की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कस्बा क्षेत्र के गांव लुधियानी के अनुज दीक्षित ने पहले प्रयास में यूपीपीएससी परीक्षा पास की है। परीक्षा पास कर अनुज नायब तहसीलदार बन गए हैं। अनुज ने यह सफलता छह से आठ घंटे की पढ़ाई करके हासिल की है। सफलता पर परिवार और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।
अनुज लुधियाना निवासी किसान रामकुमार दीक्षित के छोटे बेटे हैं। अनुज ने इससे पहले कानपुर से बीटेक करने के बाद प्राइवेट कंपनी में एक साल तक नौकरी की। इसके बाद उनका मन यूपीपीएससी परीक्षा देने का हुआ। इस पर वह दिल्ली में कुछ समय के लिए यूपीपीएससी की तैयारी करने के लिए गए लेकिन कुछ समय बाद ही वापस औरैया आकर ऑनलाइन तैयारी शुरू की। अनुज की मां संध्या तिवारी औरैया में गंगाराम बजाज गर्ल्स इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य हैं। वह अपनी मां के पास रहकर पढ़ाई करते थे। अनुज के पिता रामकुमार दीक्षित ने बताया कि उनके दो बेटे हैं बड़ा बेटा आदित्य दीक्षित रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। अनुज छोटा है जिसने यूपीपीएससी की परीक्षा पास की है।
फोटो 38:: नायब तहसीलदार बनी पूजा यादव। स्रोत-स्वयं
नगला हरनाथ की पूजा बनीं नायब तहसीलदार
इटावा। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर साबित किया है नगला हरनाथ की बेटी पूजा ने। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूजा ने 199वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार के पद पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
वर्तमान में कानपुर के लोक निर्माण विभाग में कार्यरत पूजा यादव ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास की कमियों को दूर करते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अंततः प्रशासनिक सेवा में जाने का अपना सपना पूरा किया। पूजा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के अटूट सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है। पूजा के पति सुधीर यादव एक प्रतिष्ठित कंपनी में फाइनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने हर कदम पर पूजा का उत्साहवर्धन किया। बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर पिता महावीर सिंह, माता शीला देवी, ससुर दुर्विजय सिंह और सास पुष्पा देवी ने बधाई दी। पूजा के मामा डॉ. सतेंद्र यादव ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है। संवाद
-- -- -- -- -- --
फोटो: 39 विकास मिश्रा
जिला सेवायोजन अधिकारी बने असिस्टेंट कमिश्नर
इटावा। वर्तमान में जिले में तैनात जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा यूपीपीएससी परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स के पद पर चयनित हुए हैं। उन्होंने इस परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य यूपीएससी पास करना था। जब उन्होंने पहली बार वर्ष 2021 में यूपीपीएससी की परीक्षा दी थी उस समय उनके पिता दिनेश मिश्रा का निधन उसी दिन हुआ था। यह उनके लिए बहुत ही दुखद पल था। लेकिन उन्होंने इसके बाद पहली नियुक्ति मैनपुरी जिले में सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी के तौर पर हुई थी। उन्होंने यह ठान लिया था कि पिता के लिए वह यूपीपीएससी पास करेंगे और उनके सपनों को साकार करेंगे। फिरोजाबाद के नारखी गांव के निवासी विकास मिश्रा के पिता किसान थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। (संवाद)