फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anganwadi workers and ASHAs felicitated.

Etawah News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं को किया सम्मानित

Thu, 01 Oct 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and ASHAs felicitated.
निवाड़ीकला। ब्लॉक सभागार महेवा में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक मीनाक्षी चौहान, महिला मोर्चा की ऋचा मिश्रा, वैभव दुबे और आजाद प्रजापति मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की। बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी और बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोरमा पांडेय ने महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में रानी देवी, शीला जेतपुरा और माया लखना देहात को सम्मान मिला। रेसिपी प्रतियोगिता में शारदा कुशवाहा, रश्मि और साक्षी को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत आशा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed