{"_id":"69f8de55b7ee80fd450d4d58","slug":"an-amount-of-rs-57-lakh-will-be-given-after-verification-etawah-news-c-216-1-etw1004-142218-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सत्यापन के बाद दी जाएगी 57 लाख रुपये की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सत्यापन के बाद दी जाएगी 57 लाख रुपये की धनराशि
विज्ञापन
इटावा। जिले में रबी 2025 के दौरान असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया। जनपद में रबी फसल के दौरान 48,651 किसानों ने फसल बीमा कराया था जिसमें मौसम की मार से प्रभावित किसानों ने फसल बीमा पोर्टल पर 1278 शिकायतें दर्ज कराई थीं। मौके पर हुए सत्यापन के बाद कुल 57 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का आकलन किया गया है।
इस क्रम में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पहले चरण के तहत 136 किसानों के खातों में 26 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में फसल बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक सहित जनपद के लगभग 50 किसानों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान योजना के प्रति विश्वास जगाने के लिए 10 किसानों को प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि शेष बचे किसानों के सत्यापन और प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। जल्द ही बाकी किसानों के खातों में भी क्षतिपूर्ति की धनराशि पहुंच जाएगी।