फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amrit Bharat Express route to change on the 21st; Awadh to run five hours late.

Etawah News: अमृत भारत एक्सप्रेस का 21 को बदलेगा रूट, अवध पांच घंटे देर से चलेगी

Wed, 15 Jul 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express route to change on the 21st; Awadh to run five hours late.
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने गोरखपुर कैंट-उनौला खंड में मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त के अलावा कई के समय में परिवर्तन किया है। इसमें इटावा जंक्शन से होकर जाने वाली खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का 21 जुलाई को मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा अवध एक्सप्रेस को पांच घंटे देरी से बरौनी स्टेशन से चलाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी रेलवे में गोरखपुर कैंट-उनौला खंड में रेलवे का दोहरीकरण रेलवे लाइन का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को यहां नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते गोरखपुर कैंट से आने वाली-जाने वाली ट्रेनों को निरस्त व समय में बदलाव करके चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके चलते ट्रेन संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, भटनी, थावे-कप्तानगंज होते हुए चलाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस को बरौनी रेलवे स्टेशन से पांच घंटे देरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह तीन बजकर 53 मिनट पर आती है। 21 जुलाई को यह ट्रेन पांच घंटे से आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed