{"_id":"6a21c74b0282a636df0b2764","slug":"alampur-biboli-villagers-suffer-without-electricity-etawah-news-c-216-1-etw1012-143880-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिना बिजली आलमपुर बिबोली के ग्रामीण बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिना बिजली आलमपुर बिबोली के ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के गांव आलमपुर बिबौली में आंधी आए चार दिन बीतने के बाद भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। आंधी के दौरान गांव में कई बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे जिससे ग्रामीणों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक स्थान पर तो दो बिजली के खंभे एक साथ धराशायी हो गए थे और उनके ऊपर ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ था। खंभे गिरने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। बिजली न आने से भीषण गर्मी में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पेयजल संकट और अन्य घर के काम काज में दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में जेई ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार खंभों की मरम्मत के कार्य में जुटी हैं। अब तक आठ से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। आलमपुर बिबौली गांव में भी खंभे बदलने का कार्य किया जा रहा है। अगले दो दिनों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से व्यवस्थित कर दी जाएगी।