फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akshaya Tritiya market cold

अक्षय तृतीया पर भी बाजार ठंडा रहा

Tue, 10 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 10 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya market cold
बाजार में स्वर्ण आभूषणों की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। अक्षय तृतिया पर्व शहर भर में श्रद्धाभाव के  साथ मनाया गया। श्रृद्धालुओं ने घर में भगवान विष्णु, गणेश-लक्ष्मी व कु बेर की आराधना की। हालांकि इस बार बाजार में अक्षय तृतिया पर बाजार में ज्यादा रौनक नहीं रही लेकिन फिर भी सोने के आभूषण और सिक्के की खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंचे और खरीददारी की। श्रद्धालुओं ने इस पावन मौके पर  दान पुण्य भी किया।

विज्ञापन


अक्षय तृतिया का पावन पर्व वैशाख के  शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इसी दिन वेद व्यास ने महाभारत की रचना शुरू की साथ ही गंगा भी इसी दिन स्वर्ग से धरती पर उतरी और शिवजी ने उन्हें अपनी जटाओं में समाकर पृथ्वी लोक पर उतारा। इसी पावन दिन ही देवी अन्नपूर्णा का भी जन्म बताया गया है।
विज्ञापन


अक्षय एक संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ सुख समृद्धि और सफलता है। माना जाता है कि इस दिन जो दान पुण्य करता है उसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन्हीं मान्यताओं को लेकर सोमवार को श्रद्धालुओं से सुबह स्नान ध्यान कर घर में पूजा अर्चना की और इसके बाद बाजार में खरीददारी के लिए निकले। लोगों ने बाजार पहुंचकर सोने के  आभूषणों की खरीददारी की। इसके साथ ही लोगों ने घर में पूजा अर्चना करने के बाद दान पुण्य किया। सराफा व्यापारियों ने भी इसके लिए विशेष तैयारी कर रखी थी और नई डिजाइन के आभूषण तैयार कराए थे लेकिन व्यापारियों के अनुसार सोमवार को अपेक्षा के अनुरूप बिक्री नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed