फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   akhilesh raised quistion on law and order ststem

अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Wed, 10 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 10 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
akhilesh raised quistion on law and order ststem
परिजनों के बीच बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि चुनाव में कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा था। इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार फेल है। सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद योगी सरकार से लोगों का विश्वास टूटा है। फिर भी नई सरकार को काम करने का मौका मिलना चाहिए। सरकार के पास बहुमत बड़ा है तो उसकी जिम्मेदारी भी बड़ी है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार उनसे बेहतर काम करके दिखाए।

विज्ञापन

सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी को एकजुट रहने की सलाह दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मीडिया पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके कार्यकाल की घटनाओं को मीडिया बढ़ाचढ़ा कर दिखाता था। गोरखपुर में भाजपा विधायक द्वारा महिला प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी से की गई अभद्रता से भाजपा की असलियत सामने आ गई है। भारत-पाक संबंधों की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर सीमा की स्थिति को लेकर चिंता जताई जाती है, लेकिन सीमा कितनी सुरक्षित है यह सभी को पता है।
विज्ञापन

 
 हम भी सेक्युलर
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के  सेक्युलर मोर्चा बनाने पर कटाक्ष किया। कहा कि सेक्युलर मोर्चा के गठन की बात कोई नहीं नई है। हम सभी लोग समाजवादी हैं और सेक्युलर भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लायन सफारी में जानवर भी लाए सरकार
इटावा मुख्यालय पर बीहड़ों में स्थापित कराए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लायन सफारी का उद्घाटन हमारी सरकार में ही हो चुका है। फिर भी भाजपा सरकार दोबारा इसका उद्घाटन कर श्रेय लेना चाहती है। सरकार को यहां पर जानवरों की संख्या बढ़ाने पर विचार करना चाहिए । वह भी पांच जानवर ले आए। तभी मामला बराबरी का समझ में आएगा। सुना है कि और एक शेरनी बीमार हो गई है लेकिन उसके इलाज के लिए डाक्टर की अभी तक कोई भी व्यवस्था नहीं हो सकी है ।

ननिहाल पहुंचे अखिलेश
बसरेहर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी ननिहाल ग्राम रैपुरा पहुंचे। 11 मई को उनके मामा महाराज सिंह यादव की पुत्री डाली की शादी है। अपनी ममेरी बहन की शादी में शिरकत करते हुए उन्होंने पूरे परिवार को बधाई दी। साथ ही बहन को गिफ्ट चेक भी दिया। ननिहाल में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मामा महाराज सिंह यादव, लाखन सिंह यादव, सिपाहीराम यादव, ईश्वर सरन यादव, दुर्वेश, मुकेश यादव, सौरव यादव, डा. राधेश्याम, बबलू यादव एवं बृजेश यादव ने उनका स्वागत किया। उनके साथ सर्जन डा मनोज यादव एवं सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव भी मौजूद रहे।

 
एक्सप्रेस वे की तारीफ
कन्नौज। इटावा से लखनऊ जाते समय कन्नौज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे की तारीफ की। कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्धारित समय में तैयार कराया। भाजपा सरकार अब इसे पूर्वांचल तक ले जाए। इससे उसे खुद ही समझ में आ जाएगा कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण किस तरह होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed