फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Govt will again in the name of development

विकास के नाम पर फिर बनाएंगे सरकार- अखिलेश

Mon, 28 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 28 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Govt will again in the name of development
सैफई महोत्सव पंडाल में किसानों को संबोधित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
 इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास के ढेर सारे कार्य हुए हैं। इन कार्यों के दम पर ही प्रदेश में दोबारा समाजवादी सरकार बनेगी। वह सोमवार को सैर्फ महोत्सव समिति पंडाल में आयोजित उत्तर प्रदेश एग्रो हार्टीटेक प्रदर्शन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे, मेट्रो, समाजवादी पेंशन योजना सहित सरकार की तमाम योजनाओं का बखान किया। कहा कि इन योजनाओं की वजह से जनता सपा के साथ है और आगामी चुनाव में फिर पूर्ण बहुमत मिलेगी। उन्होेंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के किसानों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। यूपी एग्रो हार्टीटेक जैसे आयोजन को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्दियों में प्रतिदिन दो करोड़ अंडे खाए जाते हैं। जो दूसरे प्रांतों से आयात होते थे। आंध्र प्रदेश के उद्यमी सैफई में पोल्टी फार्म लगाने जा रहे हैं, जिसमें 27 लाख अंडे प्रतिदिन उपलब्ध होंगे।


प्रदेश के शिक्षित युवाओं को पोट्री, पशुपालन आदि से जुड़ने की जरूरत है। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed