{"_id":"69da8bdb9e3aaeb38605381f","slug":"akhil-selected-for-the-post-of-assistant-section-officer-etawah-news-c-12-1-knp1024-1486662-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अखिल असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अखिल असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर चयनित
विज्ञापन
फोटो-16-अखिल पोरवाल। स्रोत: स्वयं
सीजीएल परीक्षा में 272वीं रैंक प्राप्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। बाबरपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल के पुत्र अखिल पोरवाल ने कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में 272वीं रैंक प्राप्त की है। उसका चयन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर हुआ है।
अखिल ने प्रारंभिक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अजीतमल के शिक्षण संस्थानों से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वहां विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। अखिल के पिता संजीव एक व्यवसायी हैं। मां संगीता पोरवाल गृहिणी हैं।
अखिल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता तथा अपनी बड़ी बहन वर्षा पोरवाल को दिया। अखिल की इस उपलब्धि पर राम दर्शन कठेरिया, डॉ. विजय यादव, अरविंद पोरवाल, लालजी पोरवाल, ओके चौधरी, नादान वर्मा, रामचंद्र पोरवाल, शिखा पोरवाल, रंजना मिश्रा,गीता गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता व हरी नारायण पोरवाल ने बधाई दी है।