{"_id":"61a7c378c92061447201b5e9","slug":"aids-etawah-news-knp66716612","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटी सेंटर में 1493 का चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटी सेंटर में 1493 का चल रहा है इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई की ओर से टीबी अस्पताल में संगोष्ठी हुई। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने कहा कि जनपद में आईसीटीसी कार्यरत केंद्रों पर एचआईवी जांच एवं परामर्श का कार्य प्रत्येक ब्लॉक में कराया जा रहा है। जनपद के 10 निजी अस्पतालों में भी जांच की जा रही है।
जिला एड्स कार्यक्रम के नोडल डॉ. बीएल संजय ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव निकलने वालों को सैफई मेडिकल कॉलेज में स्थानित एआरटी केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जाता है। उनको निशुल्क दवाएं जी जाती हैं। सेंटर पर इस समय 1493 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले दो सालों में कोई भी गर्भवती स्त्री पॉजिटिव नहीं पाई गई। गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एचआईवी जांच की जा रही है।
जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक साक्षी तिवारी ने बताया 2021-22 में अब तक 50 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। 2011 से 2021 तक जनपद में कुल 2761 लोग एचआईवी संक्रमित निकले। गोष्ठी में डॉ. उमेश, डॉ. सोहम गुप्ता, अभिषेक कुमार, कंचन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं हस्ताक्षर जागरुकता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस के मौके पर वारसी सेवा सदन संस्था ने बुधवार को शहर में एआरटीओ कार्यालय के नजदीक कांशीराम कालोनी में सीबीएस(कम्युनिटी बेसिस स्क्रीनिंग) का आयोजन किया। जिसमें लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। कैंप में जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक साक्षी तिवारी, संस्था की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर रेखा चतुर्वेदी, काउंसलर राशिद हुसैन, मूल्यांकन व अनुश्रवण सरफराज हुसैन, श्रवण, मो.समीर, प्रेम लता, राजू, राधा, गौरव, नितिन आदि लोग उपस्थित रहे। (संवाद)