{"_id":"6b09c0cb2cad753f2f027090","slug":"three-and-a-half-year-sentence-for-person-convicted-of-molestation-etawah-news-c-212-1-sknp1006-155348-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: छेड़छाड़ के दोषी को साढ़े तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: छेड़छाड़ के दोषी को साढ़े तीन साल की सजा
विज्ञापन
बांदा। विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायालय के न्यायाधीश प्रदीप मिश्रा ने नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी प्रदीप को तीन साल छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी नौ फरवरी 2023 से जेल में निरुद्ध है। सजा सुनाए जाने के बाद उसका सजायावती वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।
लोक अभियोजन के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आठ फरवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ गांव के प्रदीप ने दुष्कर्म किया है। विवेचना के दौरान मामला छेड़छाड़ का पाया गया। पुलिस ने 18 फरवरी 2023 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के बाद शुक्रवार को न्यायालय ने प्रदीप को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
लोक अभियोजक ने बताया कि दोषी घटना के बाद से ही जेल में बंद है। जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किए जाने के बाद उसकी रिहाई हो सकती है।