फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After adoption forgotten village

गांव गोद लेकर भूल गए लालन-पालन

Tue, 14 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 14 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
After adoption forgotten village

इटावा के भाजपा सांसद अशोक दोहरे के गोद लिए गांव भरथना विधानसभा क्षेत्र के महेवा की बुरी हालत है। गांव को गोद लेने के बाद उन्होंने इस ओर झांका तक नहीं। विकास कार्य शून्य हैं। गांव में बारिश से खेती का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। लोगों की सांसद के प्रति भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


महेवा गांव काफी पिछड़ा है। इस गांव की आबादी करीब साढ़े छह हजार है। गांव पुराने हाइवे पर बसा है। गांव में घुसते ही इसकी दुर्दशा सामने आ जाती है। गांव की गलियां टूटी पड़ी हैं। रास्तों में पानी भरा है। नालियां बजबजा रही हैं। गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग भी खस्ता है।
विज्ञापन


गांववालों का आरोप है कि गांव के विकास के लिए सांसद ने अपनी निधि से ढाई करोड़ देने को कहा था लेकिन बाद में उसे भी औरैया ट्रांसफर कर दिया। गांव में लगे हैंडपंप भी आधे से ज्यादा खराब हैं। जो हैंडपंप सही भी हैं उनके आसपास पानी भरा है जिससे लोग वहां पर पानी भी नहीं लेने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की दलित बस्ती की भी हालत खराब है। हर तरफ गंदगी है। दलित बस्ती के लोगों का कहना है कि जीत के बाद सांसद के दर्शन नहीं हुए। गांव के पशु अस्पताल में पानी भरा है। शुलभ शौचालय के भी चारों तरफ पानी भरा है। रोड किनारे जलभराव होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed