{"_id":"699de8144e51abceb009c8b6","slug":"action-will-be-taken-against-negligence-in-stp-operation-etawah-news-c-216-1-etw1002-138363-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एसटीपी संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एसटीपी संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
इटावा। नदियों के पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित जिला गंगा और पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने करनपुरा स्थित झरना नाला एसटीपी के निष्क्रिय मिलने पर गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए ईओ नगरपालिका को अल्टीमेटम दिया कि नाले का दूषित पानी किसी भी हाल में सीधे नदी में नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान करनपुरा का 10.44 एमएलडी क्षमता वाला एसटीपी आंशिक रूप से संचालित या पूरी तरह बंद पाया गया। इस पर डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि नाले का सारा पानी पहले एसटीपी में ट्रीट किया जाए, उसके बाद ही नदी में छोड़ा जाए। उन्होंने नगरपालिका के जेई को नाले की सफाई कराने और एसटीपी को 24 घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुनमेरा बाईपास पर जमा ठोस अपशिष्ट को हटाने को कहा। यमुना नदी के स्वरूप को बचाने के लिए डीएम ने श्मशान घाट के निकट हो रहे अवैध खनन पर चिंता जताई। उन्होंने खनन अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि नदी के किनारे खनन की कोई नई अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि नदियों के पुनरुद्धार के लिए पहले विस्तृत सर्वे कराया जाए और काम के पहले व बाद की फोटो अनिवार्य रूप से साझा की जाए।