फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Acid attack on women in market near Etawah Kotwali, police checking CCTV

दुस्साहस: इटावा कोतवाली के पास बाजार में महिलाओं पर तेजाब से हमला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 14 Jun 2021 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Jun 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on women in market near Etawah Kotwali, police checking CCTV
पीड़िता - फोटो : amar ujala
इटावा कोतवाली के पास बाजार में खरीदारी करने आई दो महिलाओं पर अराजकतत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ (तेजाब) फेंक दिया। जिससे दोनों महिलाएं झुलस गईं। घटना की सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी व अन्य अफसर घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंचे। जहां झुलसी महिलाओं से घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


शहर के गांधीनगर निवासी शिवकांती अपनी बड़ी बहन के साथ सराय शेख बाजार के पास खरीदारी करने आई थी। शिवकांती ने बताया कि वह एक दुकान में साड़ी देख रही थी। इस दौरान किसी ने पीछे से तेजाब की शीशी ऊपर फेंक दी। तेजाब पड़ने से वह और पास में खड़ी एक अन्य महिला झुलस गई।
विज्ञापन


घटना के बाद भयभीत होकर वह बेहोश हो गईं। जबकि,  दूसरी महिला घर चली गई। शिवकांती को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed