{"_id":"61b4fa48c9b5610a0027166a","slug":"accidant-etawah-news-knp6690418123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि चाचा भतीजे समेत तीन लोग घायल हो गए।
पहला हादसा शुक्रवार रात बकेवर क्षेत्र के लखना-बकेवर रोड पर स्थित गैस गोदाम के सामने हुआ। जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से जालौन जिले के थाना रामपुरा पचौखरा गांव के रहने वाले चंद्रभान सिंह(41) गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सैफई रेफर किया गया। देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसी तरह बढ़पुरा थानाक्षेत्र के गांव गाती के रहने वाले हरीश बाबू पुत्र ओमकार सिंह (18) की भी सैफई मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर बढ़पुरा पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा देवेंद्र पुत्र महेश ने बताया कि उनका भतीजा हरीश गुरुवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के फूफ जा रहा था। तभी बरही टोल प्लाजा के पास उसकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में भतीजे समेत कार में सवार पांच लोग घायल हो गए थे। जिन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनके भतीजे हरीश की हालत गंभीर होने पर सैफई में इलाज चल रहा था।
वहीं इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ पर शांति कालोनी फ्रेंड्स कालोनी निवासी बाइक सवार श्यामवीर सिंह पुत्र भोगीराम को शनिवार दोपहर ढाई बजे पीछे से बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा जाने से बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। इसी तरह फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे की सर्विस रोड स्थित नरायन नगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से एक बाइक सवार शिवकांत पुत्री मनी लाल निवासी शिवपुरी शाला व उसका भतीजा तरुण कुमार अकबर अड्डा घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।