{"_id":"61994468cd2f244378214798","slug":"aag-hadsa-etawah-news-knp6651547159","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा भर रही कार में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा भर रही कार में आग लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे पर शनिवार की देर शाम फर्राटा भर रही कार में आग लग गई। लपटें देखकर चालक ने फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के पक्का बाग के पास कार को रोक दिया। आनन-फानन कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड जवानों ने पानी की बौछार डालकर कार में लगी आग को काबू में किया।
मथुरा के तीन लोग कार से औरैया एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। हाईवे पर कार फर्राटा भर रही थी। तभी पक्का बाग क्षेत्र के पास कार में आग लग गई। राहगीरों ने कार में लपटें निकलती देख शोर मचाया तो चालक ने तुरंत कार रोक दी। उसके बाद कार पर सवार लोग बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद लपटों ने कार को अपनी में ले लिया।
कार को धू-धू कर जलता देख हाईवे से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने 15 मिनट की मशक्कत के बाग आग पर काबू पा लिया। उसके बाद हाईवे की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी। शार्ट सर्किट से कार में आग लगने की वजह माना गया है।