{"_id":"58b30a8c4f1c1bcd56830ca1","slug":"a-round-of-14-booths-will-count","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राउंड में 14 बूथों की गिनती होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राउंड में 14 बूथों की गिनती होगी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नई मंडी स्थित प्लेटफार्म को मतगणना के लिए तैयार करते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी में तैयार हो रहे स्थल पर 11 मार्च को वोटों की गिनती होगी। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए जा रहे हैं। हर पंडाल में रिटर्निंग आफीसर के अलावा 14 टेबलों की व्यवस्था रहेगी। यानि एक राउंड में 14 बूथों की गिनती की जाएगी। इन दिनों मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग का काम जोरों पर है। नई मंडी के उत्तरी दिशा स्थित एक बड़े से प्लेटफार्म पर इटावा, जसवंतनगर और भरथना विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना पंडाल बनाए जा रहे हैं।
मतगणना की व्यवस्था पूर्ववत की जा रही है। इसी स्थल से मतगणना परिणाम की ऑनलाइन जानकारी चुनाव आयोग तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा भी मुहैया रहेगी।हरेक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए एक टेबल आरओ की रहेगी। इसके अलावा 14 अन्य काउंटर लगाए जाएंगे। हरेक काउंटर पर चार कार्मिक रहेंगे।
जिनमें एक राजपत्रित अधिकारी बतौर सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगा। इस लिहाज से एक राउंड में एक साथ 14 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी। यानि 14 बूथों की गिनती एक बार में पूरी की जाएगी। मतगणना कार्मिकों को 4 और 5 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत इटावा विधानसभा क्षेत्र में कुल 400 बूथों को देखते हुए वोटों की गिनती 29 राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन
इसी तरह जसवंतनगर के 419 बूथों की 30 और भरथना विधानसभा क्षेत्र के कुल 454 बूथों की गिनती 33 राउंड में पूर्ण कर ली जाएगी। ईवीएम के कंट्रोल यूनिट से प्राप्त मतों की जानकारी होने की प्रक्रिया दोपहर करीब दो बजे तक पूरी होनेे की संभावना है। रविवार को कार्मिक प्रभारी/सीडीओ पीके श्रीवास्तव आदि संबंधित अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। सीडीओ श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।