फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A pair of lions will come from Gujarat

गुजरात से शेर का एक और जोड़ा आएगा

Sun, 30 Aug 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 30 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
A pair of lions will come from Gujarat

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी में अभी शेरों के तीन जोड़े मौजूद हैं। अब गुजरात से एक और जोड़ा लाने की तैयारी की जा रही है। लायन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस दिशा में उच्च स्तर पर प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह नया जोड़ा कब तक सफारी में पहुंचेगा। लायन सफारी में पहले शेरों के चार जोड़े थे लेकिन विष्णु व लक्ष्मी नाम के शेरों के जोड़े की बीमारी के चलते मौत के बाद यहां शेरों के तीन जोडे़ ही बचे हैं। डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सफारी में अब तक जो हुआ है, उसे भूल कर अब नए ढंग से व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन


सकारात्मक भाव लेकर वह अपने काम में जुटे हैं। उम्मीद है कि इसमें निश्चित सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में शेरों की देखभाल से जुड़े डाक्टरों आदि को भी प्रशिक्षण दिलाया गया है। सफारी में पांच शावकों की मौत किन वजहों से हुई है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव का कहना है कि शावकों की मौत के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बरेली स्थित आईवीआरआई से प्राप्त नहीं हुई है।  इतना जरूर है कि शेरनी के छोड़ देने से ही शावकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो सकी। इस वजह से ही उनकी मौत हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed