फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चुप्पी साधे रहे दहशतजदा ग्रामीण

चुप्पी साधे रहे दहशतजदा ग्रामीण

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। पुलिस फोर्स पर हुए हमले के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। गांव की हर गली में घूम-घूम कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। पुलिस और दबंगों की दहशत गांव में इस तरह फैली है की ग्रामीणों ने अपने होंठ सिल लिए। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। ग्रामीण का कहना था कि पूरे गांव का उक्त लोगों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले की शिकायत जैसे ही कंट्रोल रूम पर पहुंची, अफसरों ने भारी पुलिस फोर्स गांव के लिए रवाना कर दिया। पुलिस टीम के आने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया तो हमलावर पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इस पूरे घटनाक्रम से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस अफसर बार-बार घटनाक्रम के बारे में पूछते रहे, लेकिन ग्रामीण हर बार बहाना बनाकर सवालों को टालते चले गए। दबंगों की गिरफ्तारी के बाद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को सारी कहानी बताई। ग्रामीणों का कहना था कि पूरा गांव उक्त लोगों से कोई सरोकार नहीं रखता है। आए दिन उक्त लोग झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते रहते हैं, इसलिए उनके किसी भी मामले में न बोलने में ही हम सभी अपनी भलाई समझते हैं।
विज्ञापन

वहीं पकड़े गए हरिओम उर्फ पप्पन को पुलिस शराब माफिया बता रही है। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पप्पन शराब का अवैध कारोबार करता है। हाल में वह मथुरा जेल से छूटकर आया है। कई बार स्थानीय पुलिस भी उसके घर पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed