फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   लव जेहाद के जरिए जनता को भटका रही है भाजपा- अखिलेश

लव जेहाद के जरिए जनता को भटका रही है भाजपा- अखिलेश

Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लव जेहाद के जरिए जनता को भटका रही है। मोदी सरकार सौ दिन पूरे करने के बाद भी अभी तक दिशा तय नहीं कर पाई है। वह मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में वोट डालने के लिए पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे दिनाें के प्रचार का सहारा लेने वाले अब जनता को भटकाने के लिए लव जेहाद के रास्ते पर जा रहे हैं। जनता के अच्छे दिन नहीं आए। बिजली संकट पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार हैं, केंद्र सरकार कोयले का इंतजाम तो करे। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और नौजवानों को रोजगार चाहिए। जनता को महसूस हो रहा है कि समाजवादियों का रास्ता बेहतर है, क्योंकि यही प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाएगा। गरीब, किसान और नौजवान महसूस कर रहा है कि गुमराह करके उसका वोट लिया गया। अब जनता आंकलन कर रही है कि यूपी को केंद्र सरकार से क्या मिला। इसलिए इनके खिलाफ और समाजवादियों ने जो काम किए उनके पक्ष में मतदान हो रहा है। सपा मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही विधानसभा की सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा केंद्र की सरकार को उत्तर प्रदेश की जनता ने ज्यादा समर्थन दिया, इसलिए केंद्र सरकार की उत्तर प्रदेश के प्रति जिम्मेदारी ज्यादा बनती है।
विज्ञापन


मुलायम बोले, सपा जीतेगी
मतदान के लिए सैफई पहुंचे सपा परिवार के प्रत्येक सदस्य ने लोकसभा के साथ ही विधानसभा की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा किया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता सब कुछ जान चुकी है। उपचुनाव में सपा को सभी सीटों पर जीत मिलेगी। राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी सपा की जीत का दावा किया। कहा कि उपचुनाव केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच एक परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगा करने वाले विकास नहीं करेंगे: शिवपाल
मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी को दंगा कराने वाली पार्टी बताया। कहा कि दंगा करने वाले देश और प्रदेश का विकास नहीं करना चाहते। प्रदेश में सूखा और बाढ़ से हालात खराब हैं और केंद्र सरकार मदद नहीं कर रही है। बीजेपी दंगे के बल पर जीत हासिल करना चाहती है। उपचुनाव में सपा लोकसभा मैनपुरी की सीट सहित विधानसभा की सभी सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed