{"_id":"33-183117","slug":"Etawah-183117-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले भगाओ, फिर थाना दिवस लगाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भगाओ, फिर थाना दिवस लगाओ
Etawah
Updated Sun, 25 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सपा सरकार बनने के बाद पहली बार हुआ थाना दिवस का आयोजन
कामन इंट्रो
इटावा। समाजवादी सरकार बनने के बाद शनिवार को जिले में पहली बार थाना दिवस का आयोजन हुआ। वर्षों से लंबित पड़े मामलों के निस्तारण की पहल हुई। पीड़ितों को संतुष्टि इस बात की मिली कि निस्तारण की प्रक्रिया आगे तो बढ़ी, किंतु खीज इस बात की थी कि चक्कर पर चक्कर लगाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बीते समय में जिस तरह से जनता को अफसरों की चौखट पर निराशा हाथ लगी उससे आक्रोश ही अधिक बढ़ा है। यही वजह है कि समाजवादी सरकार को जनता ने आइना दिखा दिया। जनता यही कहती नजर आई कि पहले थाने से भगाओ, फिर थाना और तहसील दिवस लगाओ। खैर, सरकार और प्रशासनिक अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया है और सकारात्मक शुरुआत हुई है। शनिवार को खुद डीएम विद्याभूषण और एसएसपी दिनेश कुमार ने कई थानों में जाकर थाना दिवस के आयोजन में हिस्सा लिया और समस्या के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बनाकर मौके पर भेजा।
----------
वैदपुरा थाना
डीएम और एसएसपी सुबह 10 बजे वैदपुरा थाना पहुंचे। लंबित भूमि विवाद के चार मामलों में लेखपाल और नायब तहसीलदार तथा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गांव में भेजने के निर्देश दिए। पक्षकरों को डीएम व एसएसपी ने स्वयं सुना। उन्हें जांच करने वाली संयुक्त टीमों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हुए बताया कि पार्टी दो बजे के बाद गांव में पहुंचेगी और राजस्व एवं विधिक प्रक्त्रिस्या के अनुरूप भूमि विवाद का निस्तारण करेगी। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि आज के थाना दिवस में जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं उनमें भी आज ही टीमों को मौके पर निस्तारण के लिए भेजा जाए।
----
सैफई थाना
डीएम और एसएसपी सैफ ई भी पहुंचे। पूर्व के छह मामले लंबित थे। शनिवार को हुए थाना दिवस में तीन मामले और प्राप्त हुए। इन सभी नौ मामलों में डीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर गांवों में भेजा। यहां नगला सेवा की राजन श्री का रकवा कम होने, विशुन स्वरूप बघुइया की नाली खुलवाने, रामचन्द्र शिवपुरी टिमरूआ ने अवैध निर्माण, टुंडीलाल कथुआ ने कब्जा दिलाने की, हीरालाल कुइया ने आबादी के पट्टे, कृपाल सिंह शिवपुरी टिमरूआ ने नाली व चकरोड, सत्यप्रकाश निवासी पडुआ ने संक्त्रस्मणीय भूमि पर कब्जा दिलाने, प्रेमसिंह झिंगूपुर ने मकान निर्माण पर रोक लगाने के संबंध में शिकायती प्रार्थनापत्र दिए।
विज्ञापन
-----
सिविल लाइन थाना
सिविल लाइन थाने में एसडीएम शैलेन्द्र भाटिया, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने लोगों की शिकायतों को सुना। सिविल लाइन थाने में कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने पुलिस और राजस्व अधिकारियाें की टीमें बना कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। टीमों ने मौके पर जाकर एक शिकायत का निराकरण भी किया है। दो मामले न्यायालय में लंबित बताए गए हैं। वहीं, इकदिल में आयोजित थाना दिवस में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इनमें से 8 का निराकरण किया गया है।
-----
शहर कोतवाली
इसी तरह कोतवाली में कुल शिकायतें सात आईं। इनमेें चार का निराकरण कर दिया गया। तीन क ी जांच कर हल निकालने का आश्वासन शिकायत कर्ताआें को दिया गया। कोतवाली में राजस्व विभाग की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय ने जांच के लिए टीमाें को भेजा। हर्षनगर निवासी रामानंद तिवारी ने शिकायत की कि बाइक एजेंसी मालिक द्वारा गली में वर्क शॉप खोल दिया गया है गली में बाइक खड़ी रहने से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। रोकने पर कर्मचारी गालीगलौच करने लगते हैं। जंाच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी, कोतवाल श्रीधर सिंह मौके पर पहुंचे। गली में खड़ी बाइकों को हटवाकर एजेंसी मालिक को बाइकें न खड़ी करने की हिदायत दी।
----
ऊसराहार थाना
समथर निवासी इदरीश ने दबंगों द्वारा तालाब पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। एसडीएम योगराज सिंह ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम क ो मौके पर भेजा नापतौल में कब्जाई गई जमीन में तालाब का हिस्सा निकला। एसडीएम ने दो दिन के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए। बहादुरपुरा निवासी लाखनसिंह ने प्लाट पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम की ओर से बताया गया कि कुल 11शिकायतें आईं। पांच का निराकरण किया जा चुका है।
----
फरियादियाें के इंतजार में बैठे रहे अधिकारी
प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद पहली बार सभी 19 पुलिस थानों में आयोजित किए गए थाना दिवस पर अधिकारी तो सरकार के डर के कारण पूरे दिन बैठे फ रियादियों का इंतजार करते रहे। लेकिन पर्याप्त प्रचार प्रसार न होने के कारण थानाें में सन्नाटा पसरा। ग्रामीण क्षेत्र के थानाें में संख्या और भी कम रही। दरअसल भूमि संबंधी विवादों का समय रहते निराकरण नहीं होने के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। इस तरह के अपराधों को कम करने के लिए ही थाना दिवस के आयोजन का कांसेप्ट तैयार किया गया था। सपा की सरकार बनने के बाद थाना दिवसाें का आयोजन बंद कर दिया गया था लेेकिन प्रदेश में करारी हार हो जाने के कारण सरकार ने अब जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।