फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   किसी भी दशा में नकल नहीं होने देंगे

किसी भी दशा में नकल नहीं होने देंगे

Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब चंद दिन रह गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन व शिक्षा विभाग के अफसर कमर कसे हैं। परीक्षा के दौरान सघन चेकिंग अभियान के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया है। जिले में बनाए गए 92 केंद्रों को 24 सेक्टरों में विभाजित करके सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। विभाग के बड़े अफसरों का दावा है कि बोर्ड परीक्षा में किसी भी दशा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक होंगी। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी तथा इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने में अब मात्र पांच दिन रह गए हैं। परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। सभी विद्यालयों को प्रवेश पत्र भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इन दिनों विद्यालयों में प्रवेश पत्रों के वितरण का कार्य चल रहा है। परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए है। परीक्षाओं में शिक्षा विभाग के साथ साथ अन्य अफसरों की भी तैनाती की गई है। बनाए गए परीक्षा केंद्रों में से सात केंद्र अति संवेदनशील और 10 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 92 केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा में दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed