{"_id":"33-107025","slug":"Etawah-107025-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग स्थापना व संचालन की सुविधा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग स्थापना व संचालन की सुविधा ऑनलाइन
Etawah
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। उद्योग स्थापना एवं संचालन संबंधी किसी प्रकार की स्वीकृति व अनुमति के लिए अब ई-मेल पर ऑन लाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उद्यमियों को किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ऑन लाइन प्राप्त आवेदन निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किए जाएंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी पी गुरु प्रसाद ने बुधवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों को दी।
बैठक में महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि ईंट भट्ठों व राइस मिलों के लिए नई तकनीक के प्रोजेक्ट तैयार कराए जा रहे हैं, जिसमें ईंट उद्योग में निकलने वाली ईंट अव्वल क्वालिटी की होगी। इसी प्रकार राइस मिलों से साबुत चावल निकलेगा। बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि किसी उद्योग में विद्युत शट डाउन नहीं किया जाता है। यदि किसी उद्योग में बिजली काटी गई हो तो वह तत्काल उनसे संपर्क कर सकता है।
डीएम ने कहा कि बकेवर में अस्पताल के लिए दो करोड़ रुपए आ चुके हैं। कुछ माह में ही वहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का अस्पताल बन कर तैयार हो जाएगा। जिले में फायर स्टेशन की स्थापना के भी प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में भरथना के उद्यमी की शिकायत पर डीएम ने ड्रग लाइसेंस अधिकारी को बुलवाया और एक सप्ताह में लाइसेंस निर्गत किए जाने के निर्देश दिए।