{"_id":"33-105724","slug":"Etawah-105724-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल
Etawah
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। बकेवर-भरथना मार्ग पर लुधियानी चौराहा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इसके अलावा बस की चपेट आने से साइकिल सवार जख्मी हो गया।
ग्राम दांदरपुरा निवासी पंकज पुत्र सोवरन, विकास पुत्र सुरेंद्र दीक्षित तथा वीरपुरा निवासी सौरभ पुत्र सत्यप्रकाश बाइक से एक शादी समारोह में फोटोग्राफी करने भरथना आ रहे थे। लुधियानी मोड़ के पास तेजी से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
इसके अलावा इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर नगला दलप के पास साइकिल से जा रहे राजेश पुत्र बैजनाथ निवासी नगला ठकुरी को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।