{"_id":"33-105611","slug":"Etawah-105611-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ पेड़ों पर ग्रामीणों ने बांधे लाल फीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ पेड़ों पर ग्रामीणों ने बांधे लाल फीते
Etawah
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। ग्राम आसई में ग्रामीणों ने इंडिया बियान्ड कोल कार्यक्र म के अंतर्गत विश्व समुदाय को कोयले के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए ऊर्जा के अन्य स्रोतों को अपनाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने 100 पेड़ों पर लाल फीते बांधे तथा जैव विविधता को बचाने का आग्रह किया। रेडटेप मूवमेंट के संस्थापक प्रभात मिश्र सहायक निदेशक बचत के ऊपर एक लेख लिखा है। कार्यक्रम में सांसद प्रेमदास कठेरिया सहित उज्ज्वल त्रिपाठी, ग्राम प्रधान आसई रविंद्र दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन