फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 passengers were seated in the AC sleeper bus, instead of 40.

Etawah News: एसी स्लीपर बस में 40 की जगह बैठी थीं 50 सवारियां

Fri, 22 May 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
50 passengers were seated in the AC sleeper bus, instead of 40.
-हादसे के समय 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी बस
विज्ञापन

-हाईवे पर खाली खड़े डंपर से टकराने से क्षतिग्रस्त हुई बस
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नेशनल हाईवे पर पक्का बाग स्थित रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के समय स्लीपर बस 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। अफसरों की जांच में 40 की जगह 50 सवारियां अधिक बैठी थी। साथ ही बस चालक को झपकी आने से हादसे की वजह बताई गई है।



नेशनल हाईवे पर पक्का बाग स्थित रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के पास सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इतनी बड़ी घटना होने के बाद पुलिस व परिवहन विभाग के अफसरों ने मौके पर जांच की। इस दौरान बस में 40 की जगह 50 सवारियां बैठी थी। साथ ही बस चालक ने सुबह के समय झपकी आने की बात कही। उन्होंने बताया कि हाईवे पर खड़ा डंपर उन्हें नहीं दिखाई दिया। इससे वह उससे टकरा गई। बाद में उसकी बस में पीछे से दूसरी अन्य स्लीपर बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन




सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्लॉट के सौदे के चलते आ रहा था कानपुर



हादसे में मृतक विवेक मिश्रा (45) निवासी 21डी, एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट, सेक्टर 93, नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मृतक विवेक के परिजनों ने बताया कि विवेक ने कानपुर में एक प्लॉट पसंद आया था। उसका सौदा करने के लिए वह एसी स्लीपर बस से कानपुर जा रहे थे। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन




थोक कपड़ा व्यापारी



सोहनलाल गौतम (40) निवासी गणेश नगर, रावतपुर, कल्याणपुर, कानपुर नगर में कपड़ा की बड़ी दुकान है। वह थोक व फुटकर कपड़ों की बिक्री करते थे। गुरुवार को वह कपड़ों की बिक्री करने के लिए दिल्ली गए थे। शुक्रवार सुबह बस से घर लौट रहे थे। इस दौरान बसों की भिड़ंत में उनकी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन इटावा पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed