{"_id":"6359781c1953e2203713df15","slug":"5-huts-caught-fire-at-diwali-night-etawah-news-knp7250903108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात पांच झोपड़ियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात पांच झोपड़ियों में लगी आग
विज्ञापन
बकेवर। दिवाली की रात मड़ैया मल्लाहन गांव में पांच झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक सब राख हो गया। दो युवक करंट लगने से झुलस गए। ग्रामीणों ने विद्युत तार टूटकर गिरने से निकली चिंगारी से हादसा होने की बात कही है।
मड़ैया मल्लहान निवासी हीरालाल के घर के बाहर बनी झोपड़ी में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने पड़ोसी ब्रजबिहारी, बड़े, संजीव और बृजेश की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान गांव के हरि सिंह (18) और डीलक्स कुमार (40) का पैर टूटे तार पर पड़ गया। इसमें दोनों झुलस गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे बराउख चौकी इंचार्ज शिवमंगल सिंह ने दोनों को सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जेई महेवा कन्हैयालाल ने पटाखों से आग लगने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।