{"_id":"575b07904f1c1b3b0c9c5877","slug":"4-kota-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कोटे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कोटे निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
cxc
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों का खाद्यान्न हड़पने पर एसडीएम ने चार राशन डीलरों के कोटे निलंबित कर दिए हैं। ग्रामीणों ने उनका नाम पात्रता सूची में होने पर भी कोटेदाराें पर गल्ला सामग्री न देने की शिकायत की थी। जांच में शिकायतें सही मिलने पर ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
7 जून को चकरनगर तहसील दिवस में एसडीएम अक्षय त्रिपाठी के समक्ष 50 ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि महेवा ब्लाक में लाखी अंदावा के कोटा डीलर मेहताब सिंह उन्हें खाद्यान्न नहीं दे रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनी एनएफएसए सूची में उनका नाम दर्ज है। इस शिकायत की जांच पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी ने की। मौके पर जाकर उन्होंने 41 ग्रामीणों के बयान लिए। कोटा डीलर का बिक्री रजिस्टर चेक किया। जिसमें 30 लोगों के नाम दर्ज मिले। लेकिन उन्हें खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया था। जिस पर मेहताब सिंह का कोटा निलंबित कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि लाखी अंदावा के कार्डधारकों को इसी ग्राम पंचायत के अन्य कोटेदार छोटे लाल के यहां अटैच कर दिया गया। उसे निर्देश दिए गए हैं कि वह लाखी अंदावा गांव में जाकर खाद्यान्न वितरण करेगा।
विज्ञापन
अन्य ब्लाक क्षेत्रों से भी ग्रामीणों ने इसी प्रकार की शिकायतें कीं थीं।
इनमें ताखा ब्लाक के आडरपुर गांव के लोगों ने डीएसओ दफ्तर पर जाकर कोटेदार मेनका देवी की शिकायत की। डीएसओ सत्यवीर सिंह ने पूर्ति निरीक्षक अरविंद यादव और अशोक कुमार द्विवेदी को जांच करने भेजा। स्थलीय जांच में पात्र गृहस्थियों ने खाद्यान्न न मिलने की बात कही। जिस पर एसडीएम ताखा ने कोटेदार मेनकादेवी का कोटा निलंबित कर दिया। गांव के दूसरे कोटेदार के यहां कार्डों को अटैच कर दिया। एसडीएम जसवंतनगर ने नगर क्षेत्र के कोटा डीलर विनोद जैन का भी कोटा निलंबित कर दिया। यहां के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि कोटा डीलर आधारकार्ड के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक रजत कुशवाहा ने मौके पर जाकर जांच की। जिसमें शिकायत सही पाई गई। दुकान से जुड़े कार्डधारकों को समीप के कोटा डीलर पातीराम के यहां संबद्ध कर दिया। बसरेहर ब्लाक के ग्राम सरसई हेलू के कोटा डीलर महेश सिंह का कोटा भी ऐसी ही शिकायत पर सस्पेंड किया गया है। एआरओ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि स्थलीय जांच में खाद्यान्न वितरण को लेकर अनियमितता पाई गई। राशनकार्डों को एक अन्य कोटा डीलर सुरजन सिंह के यहां अटैच किया गया है।
विज्ञापन