फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   3674 high school students left the exam

हाईस्कूल के 3674 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 19 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 19 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
3674 high school students left the exam

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। शहर के परीक्षा केंद्रों पर जहां सख्ती देखी गई वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नकल माफिया हावी दिखे। सैफई में वीआईपी मूवमेंट के कारण फोर्स की कमी के चलते परीक्षा कें द्रों के बाहर भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


प्रशासन तथा विभागीय अधिकारियों की सैफई में व्यस्तता के चलते फील्ड में न तो सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर आए और न जोनल। राजकीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों की अपेक्षा वित्तविहीन विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर ज्यादा अव्यवस्था देखी गई। पहले दिन हाईस्कूल के 3670 छात्रों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट के भी कई छात्रों ने तौबा कर ली।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने इस बार जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराने के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। नकल रोक ने के लिए 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6  जोनल तथा 6 शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों का गठन कि या गया है। गुरुवार को सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही छात्र परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंच गए थे। कुछ छात्र तो अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने के लिए आए थे। हाईस्कूल में कुल 28078 छात्र पंजीकृत थे इनमें से 24425 छात्र ही परीक्षा देने के लिए। 3674 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।

शहर के  जीजीआईसी, इस्लामियंा इंटर कालेज, एसडी इंटर कालेज, केके इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज, शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कालेज में परीक्षा देने के लिए आए छात्रों की मुख्य द्वार पर ही तलाशी लेने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया।

सभी केंद्रों पर एक या दो पुलिस वाले ही नजर आए। वीआईपी मूवमेंट के कारण पुलिस फोर्स उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के कालेजों का बुरा हाल रहा। कहीं तो एक भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। वित्तविहीन कालेजों के बाहर तो भीड़भाड़ देखी गई।


केंद्रों पर न तो सेक्टर मजिस्ट्रेट और न ही जोनल नजर आए। दोपहर दो बजे से हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 23978 परीक्षार्थी पंजीकृत है इंटरमीडिएट का भी आज हिंदी का पेपर था। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed